Netarhat: 11 Best Places to Visit in Jharkhand 2026

झारखण्ड राज्य में स्थित  “झारखंड की रानी नेतरहाट  एक सुंदर प्राकृतिक Nature Of Beauty है | आज Netarhat: 11 Best Places to Visit in Jharkhand 2026 के बारे में जानते हैं , लोग जब गूगल में सर्च करते हैं ,Netarhat me ghumne ka jagah, तो आपको बता दे की नेतरहाट झारखंड की एक ऐसी ब्यूटी जिसे लोग दूर दूर से देखने आते हैं यह एक पर्वतीय इलाका हैnetarhat safari

जिस वजह से पर्यटन स्थल के रूप में लोकप्रिय है और यहां पर वन्यजीव संपदा के कुछ पहाड़ों की चोटी जैसे साल के पेड़ पाइन पेड़ नाशपाती बागान नेतरहाट लेक और बॉक्साइट का खदान आपको इस इलाके में देखने को मिलता है और इसे झारखंड के “पहाड़ों का मल्लिका  भी

कहते हैं यह छोटा नागपुर पठार के अंतर्गत  आता है और राजधानी रांची से 158 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित सबसे ऊंचे पहाड़ नेतरहाट पर स्थित है जैसे ही घाटी प्रवेश करते हैं आपको लंबे-लंबे साल के पेड़ दिखाई देता है  झारखंड के सबसे खतरनाक घाटी के नाम से नेतरहाट घाटी को जानते हैं यहां पर सूर्योदय एवं सूर्यास्त का नजारा भी देख सकते हैं साथ ही छोटे बड़े वाटरफॉल भी मौजुद हैं  Netarhat Tourism (Jharkhand) (2025) आने का सबसे बेहतर समय दिसंबर से फरवरी है |

पहाड़ों का मल्लिका नेतरहाट क्यों प्रसिद्ध है (Why is Netarhat Famous For The Queen of Mountains)

झारखंड का एक ऐसी जगह जहाँ पर्यटक बार बार आना पसंद करते हैं जी हाँ नेतरहाट झारखंड का सबसे खुबसूरत जगह में से एक है इसे झारखंड का रानी होने का ख्याति प्राप्त है इसलिए NETARHAT को QUEEN OF CHHOTANAGPUR भी कहा जाता है ये अपने खुबसूरत मनमोहक प्राकृत दृश्य एवं सूर्योदय के लिए प्रसिद्ध है | सभी लोग इस खुबसूरत नेतरहाट का एक फोटो  (Netarhat ka Photo )अपने  Social Media में जरुर Share करते हैं अगर आप घुमने के शौकीन है तो आपको नेतरहाट आने का  Best Time to Visit Netarhat पता होना चाहिए |

नेतरहाट पर्यटन स्थल  महत्व 11 Best Places to Visit in Netarhat, Jharkhand 2026

  • प्रकृति  सौंदर्य एवं चारों तरफ जंगलों के बीचो बीच नेतरहाट हिल स्टेशन की प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार करना सब कोई चाहता  है झारखंड ही नहीं बल्कि झारखंड के बाहर से भी लोग झारखंड के नेतरहाट  को देखने के लिए आते हैं लंबे-लंबे साल के पेड़ पाइन का बृक्ष ऊंचे ऊंचे पेड़ और ठंडा स्थल होने का गौरव भी नेतरहाट को प्राप्त है इस वजह से लोग यहां यात्रा करने आया करते हैं |
  • गुरुकुल शिक्षा पर आधारित आध्यात्मिक आवासीय विद्यालय झारखंड में एक ऐसा स्कूल  है  जहां आज भी  गुरुकुल शिक्षा पद्धति पर आधारित अध्यात्मिक एवं अनुशासन का एक उच्च स्तरीय शिक्षा देखने को मिलता है  नेतरहाट आवासीय विद्यालय में गुरुकुल शिक्षा की तर्ज पर आज भी वहां पढ़ाई लिखाई होती है और वहां से पढ़कर विद्यार्थी आईपीएस आईएएस और  डॉक्टर ही बनते हैं
  • बॉक्साइट खदान खनिज संपदा से परिपूर्ण झारखंड भारत में सबसे ऊपर स्थान रखता है झारखंड में विभिन्न प्रकार के खनिज संपदा हर जिले में पाया जाता है उसी में से बॉक्साइट खदान भी एक खनिज संपदा है जो नेतरहाट के इलाके में बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है इसकी वजह से नेतरहाट के सुगम इलाके आपको वहां की मिट्टी और वहां के घर का बनावट लाल मिट्टी या पत्थर से दिखाई देती है जैसे ही आप नेतरहाट के सुगम वादियों में प्रवेश करते हैं आपको पाठ क्षेत्र लाल मिट्टी के घर बने जैसे दिखाई देते हैं
  • नेतरहाट झारखंड पर्यटन स्थल क्यों प्रसिद्ध है  Netarhat Tourism| things to do in netarhat

नेतरहाट पर्यटन की  विशेषता (Specialty of Netarhat Tourism

  • नेतरहाट अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध तो है ही परंतु नेतरहाट इन झारखण्ड जिस चीज के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध है वह है Sunrise Point यानी उगते हुए सूरज को देखना यहां से उसका नजारा भव्य और बहुत ही रोमांचकारी लगता है इस वजह से लोग यहां पर आते हैं और उगते हुए सूरज यानी कि सनराइज का आनंद लेते हैं जिस वजह से इसे एक सनराइज प्वाइंट (Sunrise Point) भी कहा जाता है
  •  जिस तरह सनराइज प्वाइंट का आनंद लेते हैं ठीक उसी प्रकार शाम के समय यहां सनसेट पॉइंट  (Sunset Point) जो मंगोलिया पॉइंट के पास में है वहां से शाम का डूबते हुए सूरज का नजारा देखने लायक होता है शाम होते ही जब सूरज ढलने को आता है तो चारों तरफ अंधेरा छा जाता है और सूर्य पहाड़ों के मध्य होकर छिप जाता है जो कि उसका दृश्य एक अलग छाप दिखने का प्रयास करता है जिसे सनसेट पॉइंट के नाम से जानते हैं
  • पहाड़ों की मल्लिका एवं रानी होने की वजह से इसकी सुंदरता तो झलकता है ही साथ ही इसमें बसे मनमोहक चीड का पेड़ और अधिक आकर्षित करता है

Netarhat Jungle Safari 2026: समय, किराया और रूट की पूरी जानकारी।”

Jharkhand के लातेहार जिले में स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन नेतरहाट में रोमांचक जंगल सफारी की शुरुआत कर दी गई है। राज्य के पर्यटन मंत्री ने  सेवा का औपचारिक उद्घाटन किया

इस सफारी के बारे में चलिए जानते हैं

सफारी का समय और रूट

जंगल सफारी दिन में दो बार संचालित की जाती है:

  • सुबह की सफारी: सुबह 5:30 बजे सनराइज पॉइंट (कोयल व्यू पॉइंट) से शुरू होकर सुबह 10:00 बजे वन विश्राम गृह (Forest Rest House) पर समाप्त होती है। इसमें आप सूर्योदय देख पाएंगे और प्रकृति की महक महसूस कर पाएंगे

  • दोपहर की सफारी: दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक

  • प्रमुख आकर्षण: इस दौरान प्रकृति प्रेमी लोअर घघरी और अपर घघरी जलप्रपात, सनसेट पॉइंट, ताहिर फॉल, प्रसिद्ध नेतरहाट आवासीय विद्यालय और शैले हाउस (Chalet House) जैसे स्थलों का देख सकते हैं।

नेतरहाट का मौसम कैसा रहता है netarhat temperature / weather

नेतरहाट झारखंड का सबसे ठंढा स्थल है और यहाँ पर 12 महीने और जगह के मुकाबले नेतरहाट का  तापमान कम रहता है | सर्द ऋतू में कड़ाके के ठंठ पड़ती है झारखंड के अन्य पर्यटन स्थल के मुकाबले नेतरहाट को लोग देखना जायदा पसंद करते हैं इसलिए नेतरहाट झारखंड का सबसे लोकप्रिय स्थान में से एक है |

नेतरहाट का मुख्य आकर्षण का केंद्र (netarhat best time to visit) नेतरहाट में घुमने का जगह 

1. सनराइज प्वाइंट सनराइज प्वाइंट
2. सनसेट पॉइंट सनसेट पॉइंट
3. कोयल व्यूप्वाइंट
4. Lower ghagra jalprpat
5. अप्पर घाघरी जलप्रपात
6. Mangolia point
7. नेतरहाट आवासीय विद्यालय
8. Nashpati Bagan
9. Pine tree Bagan
10. लोध फॉल जलप्रपात
11. नेतरहाट घाटी

नेतरहाट का सबसे  देखे जाने वाले जगह (sunrise and sunset in netarhat)

  • नेतरहाट इन झारखण्ड में सबसे अधिक  देखे जाने वाले प्रसिद्ध है Sunrise Point यानी उगते हुए सूरज को देखना ज्यदातर लोग इसी को देखने नेतरहाट आते हैं  सुर्युदय  को देखना एक रोमांच कारी दृश्य से कम नही लगता है इसी वजह से लोग यंहा  पर आते हैं और उगते हुए सूरज यानी कि सनराइज का आनंद लेते हैं  लोग यहाँ सेल्फी भी लेते हैं नेतरहाट का फोटो भी खिचाते हैं और इसी  वजह से इसे एक सनराइज प्वाइंट (Sunrise Point) भी कहा जाता है

नेतरहाट में कहाँ है Naina Waterfall  Netarhat || नैना जलप्रपात नेतरहाट

वैसे आप नेतरहाट घुमने जाते हैं है परन्तु क्या आपको पता है की नेतरहाट में एक और वॉटरफॉल मौजूद जो hidden है जिसे लोग कम जानते हैं जी नेतरहाट में स्थित एक ऐसा जलप्रपात जिसे लोग कम जानते हैं हिम बात कर नैना जलप्रपात का (Naina Waterfall netarhat jharkhand)  का नेतरहाट में स्थित लगभग 08 किलोमीटर अन्दर की और एक गाँव है जिसका नाम नैना गाँव है उसी के पास एक छोटा से वॉटरफॉल है जिसे नैना वॉटरफॉल कहते हैं थोडा ऑफ रोडिंग हैं पर location  बहुत ही सुंदर एवं मनमोहक है लोग अब उस स्थान पर जाने लगे हैं ,आपको रोड पर ही एक बड़ा सा गेट लगा दिया गया जो नैना गाँव की और जाने का रास्ता है |

नेतरहाट के 08 मुख्य पर्यटन जो दर्शोको को अपनी ओर खिचती हैं (8 Secret Tourist Places to Visit in Netarhat, Jharkhand)

1. सनराइज प्वाइंट सनराइज प्वाइंट
2. सनसेट पॉइंट सनसेट पॉइंट
3. कोयल व्यूप्वाइंट
4. Lower Ghagra Waterfall
5. अप्पर घाघरी जलप्रपात
6. Mangolia point
7. नेतरहाट आवासीय विद्यालय
08. लोध फॉल जलप्रपात

इसे भी पढ़े –shimla and manali tourist palce | | Shimla Best Places of Himachal Pradesh

Netarhat Jharkhand में रात में कहाँ रुके  क्या ( is netarhat safe for tourist) 

Netarhat  में रात रुकने के लिए बहुत सारे होटल हैं जिनका नाम कुछ इस तरह है निचे दिया गया है उसके अलावा पर्यटकों के लिए नेतरहाट सेफ जगह है और नेतरहाट में जो भी सैलानी आते हैं बहुत सारे कैम्पिंग लगाकर बहार ही सो जाते हैं उनको किसी तरह की कोई दिक्कत नही होती है और नेतरहाट के लोगो का भी व्यवहार बहुत अछा है वो अपने सैलानी के साथ काफी अछा तालमेल रखते हैं |

नेतरहाट के TOP 10 होटल के नाम  (netarhat visiting hotal & places list)

  • होटल प्रभात विहार 
  • रॉयल रेसेड़ेंसी
  • होटल pine valley
  • होटल ग्रीन प्लेस
  • लेक व्यू रिसोर्ट
  • होटल रवि एंड शशी
  • होटल आर्यावत
  • होटल सनराइज
  • फारेस्ट गेस्ट हाउस
  • होटल पैराडाइस
  • होटल मगोलिया प्लेस

नेतरहाट कैसे पहुचे how to reach netarhat from ranchi

यदि आप रांची से नेतरहाट को आना चाह रहे हैं तो आपको बस या वक्तिगत गाड़ी से आना होगा इसके लिए  आप को  145 किलोमीटर की दुरी तय करके आना होगा

संक्षेप -इस लेख में नेतरहाट के बारे में  बताने की कोशिश किया गया जिसमे आपको Jharkhand के रानी नेतरहाट में घुमने के जगह और अन्य पर्यटन  के बारे में अवगत कराने की कोशिश किया गया  आप नेतरहाट से जुड़े और अधिक जानाकरी के लिए official website https://latehartourism.com/ को visit कर सकते हैं आशा करता हूँ की आप लोगों को यह blogs  पसंद आया होगा |

FAQ-

1.नेतरहाट से रांची की दुरी ? ranchi to netarhat distance
उत्तर नेतरहाट से रांची की दुरी 165 किलोमीटर है |
2.नेतरहाट का तापमान ?
उत्तर-नेतरहाट का तापमान झारखंड के और जगह के मुकाबले हमेशा ठंढा रहता है इसलिए इसे झारखंड का सबसे ठंढा स्थल भी कहते हैं |
3.नेतरहाट का ऊंचाई कितनी है ?
उत्तर-नेतरहाट की ऊंचाई समुन्द्र ताल से  1071फिट है
4.नेतरहाट क्यों प्रसिद्ध है ?
उत्तर- नेतरहाट अपने मनमोहक प्राकृत सौन्दर्य एवं सूर्यादय और सूर्यास्त के लिए प्रसिद्ध है |
5.नेतरहाट में क्या है ?
उत्तर-नेतरहाट में सनसेट पॉइंट, सनरायेस पॉइंट कोयल व्यू पॉइंट मंगोलिया पॉइंट,चीड वन ,उपरी निचली वाटर फॉल आदि
6.नेतरहाट के लोगो का मुख्य जीविका क्या है ?
उत्तर-नेतरहाट की जीविका कृषि के आलावा नासपती बगान और आजकल होटल भी आय का मुख्य श्रोत बन गया है |
7. नेतरहाट कहाँ है ?
उतर नेतरहाट झारखंड के लातेहार जिला में स्थित है यह Jharkhand का हिल स्टेशन के नाम से प्रसिद्ध है

What Items Should Be Kept During The Journey || सफर के दौरान कौन-कौन से सामान की लिस्ट रखना चाहिए

जो लोग “Joureny” करते हैं उन्हें  “सफर के दौरान कौन-कौन से सामान की लिस्ट रखना चाहिए” ( What Items Should Be Kept During The Journey) करना पसंद करते हैं या घूमने के शौकीन हैं वह हमेशा एक गलती कर ही देते जब वह अपने घर से ट्रैवलिंग के इरादे से निकलते हैं तो कुछ ना कुछ सामान वह अपने साथ नहीं ले जाते हैं अपने घर में भूल जाते हैं जिससे सफर के दौरान काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है जब भी हम किसी भी जगह यात्रा करने के लिए निकलते हैं तो सबसे जरूरी जो पैकिंग है वह हमेशा कंफ्यूज में रहते हैं आज इसी टॉपिक पर हम इसलिए के माध्यम से आपको बताने की कोशिश किए हैं कि जब आप कहीं यात्रा पर निकलते हैं अपने साथ क्या-क्या लेकर जाएं जिससे कि आपके सफर के दौरान आपको किसी भी तरह का दिक्कत का सामना ना करना पड़े आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में इंसान का मेमोरी पावर बहुत कमजोर होने लगी है, लोग चीजों को जिससे वह भूलने की आदत की वजह से हर जगह खाना पड़ता है इस तरह आज इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं सूचीबद्ध तरीका जिसका उपयोग करके आप अपने सफर जाने से पहले भूलने वाले चीजों के बारे में याद रख सकते।    howrah brige

 

सबसे पहले बात आती है कि ट्रैवल के लिए सबसे जरूरी सामान क्या-क्या होना चाहिए

1. जब आप सफर पर निकलते हैं सबसे पहली बात आती है कि आप क्या-क्या सामान लेकर अपने साथ जा रहे हैं यदि आप छोटे सफर एक या 2 दिन के लिए जा रहे हैं तो आपको सबसे पहले दो से तीन सेट आपको पहनने का कपड़ा नाइट सूट अंडर गारमेंट्स दो जोड़ा जूता टूथ ब्रास साबुन तेल,कपड़ा इस तरह के जो जरूरी समान है वह अपने साथ आप कैरी कर सकते हैं
2. जो लोग एक सत्य के टूर यानी लंबे समय के लिए ट्रेवल में जाते हैं जैसे हिल स्टेशन शिमला मनाली दार्जिलिंग जैसे जगह पर घूमने के लिए जाते हैं तो उन्हें जरूरत पड़ने वाले कुछ चीजों का लिस्ट बनाकर रखना चाहिए जिससे कि हिल स्टेशन ठंडे स्थलों में दिक्कत ना हो तो अपने साथ क्या-क्या होना चाहिए
3.सबसे पहले पर्याप्त पैसा होना चाहिए जो cash के रूप में हो
4.अपने डाक्यूमेंट्स होना चाहिए जैसे आधार कार्ड पैन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड इस तरह का जो भी कार्ड है आपका होना चाहिए
5. कपड़े जूते टी-शर्ट नाइट सूट पानी का बोतल घड़ी इस तरह के छोटे-छोटे चीज भी अपने साथ होने चाहिए
6. यात्रा में अपने साथ जरूरी दवाइयां फर्स्ट एड किट अवश्य रखना चाहिए।

सफर के दौरान क्या नहीं करना चाहिए (what Not to do While Traveling)
lohardaga station  

1. सफर छोटा हो या बड़ा हो सफर के दौरान अपने जरूरत के सामान से ज्यादा सामान कैरी नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको सफर में दिक्कत हो सकता है
2. जब भी आप सफर के दौरान नई जगह में जाते हैं तो आपको रेलवे स्टेशन बस स्टेशन एयरपोर्ट जैसे क्षेत्रों में थोड़ा सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि वहां पर चोरी डकैती का वारदात बहुत होती है जिससे आपका जरूरी सामान जैसे और कीमती बैग मोबाइल अन्य चीजें चोरी हो सकती है और फिर आपको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
3. सफर के दौरान हमेशा आप एक अच्छी प्लेस का चयन करके ही सफर के लिए जाना चाहिए क्योंकि बिना एंड लाइसेंस किए हुए जब बाप सफर में निकलते हैं तो उस स्थिति में उस जगह के बारे में आपको जानकारी ना होने की वजह से आपके साथ कुछ अनहोनी हो भी सकता है इसलिए जगह का चुनाव करके ही सफर में जाना चाहिए ।
4. जब आप किसी विजिटिंग प्लेस में पहुंच जाते हैं तो आपको याद रखना चाहिए कि आप एक भारतीय हैं और भारत के नागरिक होने के नाते स्वच्छ भारत की ख्याल रखते हुए आपको वहां पर गंदगी नहीं फैलाना चाहिए आपको एक सभ्य नागरिक की तरह बर्ताव करना चाहिए और कूड़े कचरा कूड़ेदान में ही फेंकना चाहिए।
5. सफर के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति से भरोसा नहीं करना चाहिए ना ही कोई ज्यादा मेल मिलाप रखना चाहिए ।

Travel tour India || सफर के दौरान कौन-कौन से सामान की लिस्ट रखना चाहिए

यात्रा (Journey)करने के लिए जगह का चुनाव कैसे करें
  • कैश
  • टोर्च
  • पॉवर बैंक
  • रस्सी
  • प्राथमिक बोक्क्स /उपचार
  • टूथ ब्रश
  • मोबाइल,

जब आप सफर का योजना बना लेते हैं या बनाने वाले होते हैं तो बात आती है कि आप घूमने कहां जाएंगे इसके लिए आप सबसे पहले अपने फोन या लैपटॉप से आप गूगल कर सकते हैं गूगल एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर आपको एक से एक जगह के बारे में आपको बता दिया जाएगा यह कोई प्रीमियम वेबसाइट में आप जाकर मोस्ट विजिटिंग प्लेस के बारे में जानकारी लेकर आप उस जगह विजिट या ट्रैवल करने जा सकते हैं और ड्राइवर को यादगार बना सकते हैं।

फैमिली ट्रेवल (Family Travel) के लिए कुछ जरूरी बातेंfamily travel

1. यदि आप फैमिली ट्रेवल का प्लान किए हैं और अपने साथ बुजुर्ग कोई व्यक्ति जा रहे हैं तो सबसे पहला बात है कि उनका ख्याल हमेशा रखना है क्योंकि नए जगह जाते हैं उनको किसी भी तरह का कोई आईडिया नहीं होता तो इस तरह से उन्हें दिक्कत हो सकता है तो उनका ख्याल पूरा रखना चाहिए
2. यदि आपके साथ छोटे बच्चे ट्रेवल में जा रहे हैं तो उनका भरसक ख्याल रखना चाहिए क्योंकि अनजान जगह में अकेले छोड़ने पर गुमशुदा होने की चांस हो सकती है ।
3. फैमिली टूर में हमेशा मौसम को देखते हुए फैमली टूर का प्लान करना चाहिए खासकर बरसात के दिनों में फैमिली टूर का प्लान नहीं करना चाहिए
4. परिवार के साथ जाने से पहले एक सूचीबद्ध तरीके से फैमिली ट्रैवल का डाटा तैयार करने के बाद ही परिवार के साथ घर के बाहर ट्रैवल में जाना चाहिए ।

5.जब आप Visiting Place में पहुच जाते हैं तब आपको एक Travel Guide चुन लेना चाहिए |

What Items Should Be Kept During The Journey || सफर के दौरान कौन-कौन से सामान की लिस्ट रखना चाहिए

FQA-

1.किसी यात्रा पर जाने के लिए हमें किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और क्यों?

  • जगह का चुनाव करना ,कोई ट्रेवल guide को चुनना
  • स्पैम से बचना
  • अनजान व्यक्ति पर भरोसा नही करना
  • हमेशा एक्टिव रहना

2.यात्रा करना हमारे लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

  • इस भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी से बोर और दुनिया घुमने के इरादे सभी कोई न कोई ट्रिप प्लान जरुर करता है हमारे जीवन का उद्देश्य केवल खाना पीना और ज़िन्दगी गुजरना नही बल्कि समय से थोडा अपने लिए टाइम निकाल कर कंही घूमना चाहिए |

anjan Dham Mandir Gumla Hanuman Birth Place अंजनी मंदिर गुमला झारखंड

anjan Dham Mandir Gumla Hanuman Birth Place अंजनी मंदिर गुमला झारखंड

झारखंड में स्थित आंजन धाम मंदिर  गुमला (anjan dham mandir Gumla) जिला मख्यालय  से लगभग 20 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित है  और आंजन धाम  Hanuman Birth Place के लिए एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है और यह झारखंड के गुमला जिला में स्थित है यहां भगवान हनुमान जी को समर्पित माता अंजनी की गोद में बैठे हनुमान जी का मूर्ति स्थापित है जिसे हर श्रद्धालु पूजा पाठ एवं भ्रमण करने आते हैं  तो चलिए आगे पढ़ते हैं और अधिक जानने की कोशिश करते हैं |

MATA ANJANI MANDIR

आंजन धाम मंदिर का इतिहास (History of Anjan Dham Mandir)

इतिहासकारों का माने तो anjan आंजन धाम गुमला जिला का एक छोटे से गांव अंजनगांव में स्थित है जिसे अब बदलकर आंजन धाम कर दिया गया है यदि आप धार्मिक दृष्टिकोण से देखते हैं तो एक बहुत बड़ा महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यहां पर माता अंजनी ने हनुमान जी को जन्म दिया कहा यह भी जाता है कि सूर्यवंशी राजा भगवान राम के सेवा करने वाले श्री राम भक्त हनुमान जी का Birth Place यहीं पर है यहां के पुजारी से जब और इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि रामायण काल में माता अंजनी इसी गुफा में रहती थी और प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा पाठ किया करती थी

इसी कारण से यहां से 360 शिवलिंग स्थापित थे परंतु आज वर्तमान में शिव लिंग नहीं है यह सच की बात थी,प्राचीन काव्य  के अनुसार जब यहां का स्थानीय लोग को पता चला यहां शिवलिंग स्थापित है तो वह अपने पूजा पाठ करने के चक्कर में यहां पर एक बली देने की कोशिश किए जिससे माता अंजनी क्रोधित होकर इस गुफा में अपने आप को बंद कर ली और हमेशा के लिए अदृश्य हो गई इस तरह से यह गुफा बंद हो गया और यह एक रहस्यमई गुफा बन गया

FRONT DOOR

क्या है इसका महत्व (What is its Importance) anjan dham toto, gumla photos

अंजन धाम (Anjan Dham) का महत्व का बात करें तो हर साल रामनवमी और महावीर जयंती में बहुत अधिक भीड़ होती है लोग दूर-दूर से यहां पूजा पाठ एवं धार्मिक स्थल को देखने के लिए आते हैं और दर्शन करके जाते हैं ई का जन्म स्थान होने के चलते भी या अपने आप में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है क्योंकि लोगों को एक जिज्ञासा रहती है कि आखिर हनुमान जी का जन्म कैसे हुआ इसके पीछे क्या था इस तरह से जानकारी के लिए लोग यहां पर आते हैं और यहां से जानकारी इकट्ठा करके जाते हैं

आंजन धाम मंदिर टोटो गुमला Anjan Dham Mandir Toto Gumla | Hanuman Birth Place आंजन धाम गुमला ||हनुमान जी का जन्म स्थान

गुमला से 20 किलो मीटर में स्थित Anjan Dham Mandir जो टोटो गाँव से 12 किलो मीटर पच्शिम में है  मंदिर जाने के लिए टोटो से आपको ऑटो भी मिल जाता है परन्तु आपको ऑटो को बुक करना पड़ता है चुकी वंहा जाने के लिए समय से ऑटो मिलता है इसलिए बुक करना पड़ता है |ANJAN DHAM GUMLA

आंजन धाम मंदिर क्यों प्रसिद्ध है ?(Why is anjan dham temple famous)

धार्मिक  एवं पुरातात्विक  इतिहासकारों का माने तो अंजन गाँव के समीप एक छोटे से टेकरी जिसको वर्तमान में आंजन धाम के नाम से जानते हैं मान्यता यह है हनुमान जी का जन्म इसी टेकरी के एक गुफा में हुआ है माता अंजनी गुफा भी कहा जाता है और ये टोटो गाँव से 12 किलोमीटर पश्चिम में मौजूद है | हनुमान जी का जन्म होने की वजह से ये स्थान धार्मिक दृष्टिकोण से काफी महत्व रखता है और ये इसी वजह से प्रसिद्ध है |

इसे भी जरुर पढ़े -पहाड़ी मंदिर रांची झारखंड

भारत का एकमात्र ऐसा मंदिर जहां माता अंजनी की गोद में वीर हनुमान बैठे हुए हैं

जी हां दोस्तों आंजन धाम भारत का एकमात्र ऐसा मंदिर है इस मंदिर में माता अंजनी की गोद में वीर हनुमान विराजमान है और यह एकमात्र मंदिर है जिसमें माता अंजनी के गोद में हनुमान जी बैठे हुए हैं आपको और भारत के किसी भी अन्य जगह माता अंजनी के गोद में हनुमान जी बैठे हुए नजर नहीं आएंगे या एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां पर यह दृश्य आपको देखने को मिलता है ।HANUMAN BIRTH PLACE

मंदिर के चारों ओर का नजारा बहुत ही खूबसूरत और मनमोहक है |

अंजन धाम के चारों तरफ आप एक बार नजर डालते हैं तो आपको प्रकृति के एक सुगम विश्व का अनुभव होता है आपको चारों ओर हरे भरे पेड़ पौधे और एक घना जंगल दिखाई देता है चारों तरफ से गिरे घने जंगलों के बीच एक छोटा सा भव्य माता अंजनी का मंदिर एवं माता अंजनी के गोद में बैठे वीर हनुमान का मूर्ति स्थापित दिखाई देती है आपको यहां पर छोटे छोटे लाल रंग का गेंदा का फूल एवं अन्य प्रकार के फूलों दिखाई देती है,

देश का एकलौता मंदिर है जिसमे माता अंजनी ने हनुमान जी को अपने गोद में धारण किये हैं |

आप आंजन धाम मंदिर कैसे आ सकते हैं ?

यदि आप झारखंड से हैं तो आप बस ट्रेन या खुद की गाड़ी से भी आंजन धाम मंदिर आ  सकते हैं राजधानी रांची से अरे 115 किलोमीटर की दूरी पर स्थित  अंजन धाम मंदिर स्थित है यदि आप ट्रेन से आते हैं तो आपको गुमला से नजदीकी ट्रेन स्टेशन लोहरदगा और रांची पड़ता है प्रंतु यदि अब बस के सफर से आते हैं तो आपको बहुत आसानी से बस आपको आंजन धाम जाने वाली टोटो मोड़ पे उतार देगी और वहाँ से आप ऑटो करके  अंजन धाम जा सकते

FQA-

अंजन धाम क्यों प्रसिद्ध है? why is famous Anjan Dham 
भगवान हनुमान जी का जन्म स्थान के लिए प्रसिद्ध गुमला से 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित आंजन धाम एक धार्मिक और पुरातत्विक महत्व  के लिये एक स्थान रखता है इस मंदिर में माता अंजनी ने श्री राम भक्त हनुमान जी को अपने गोद में बैठे हुए नजर आती है मान्यता यह भी  है माता अंजनी ने हनुमान जी  इसी जगह  जन्म दिए थे और यह रामायण  काल से यहाँ पर मौजूदा बताया जाता है.
अंजन प्रदेश कहाँ है ?

पौराणिक कथावो व् रामायण के अनुसार माता अंजनी के नाम से अंजन प्रेदश का उजागर हुआ अंजन प्रदेश झारखंड के गुमला जिले में एक गाँव जहाँ पहाड़ी के चोटी पर माता अंजनी का एक सुंदर मंदिर है

गुमला से कितना दुरी पर स्थित है अंजन ?

उतर-जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है आंजन धाम मंदिर | हनुमान जी के जन्म के लिए प्रसिद्ध है जिसका धार्मिक और पुरातात्विक महत्व है और ये रामायण  काल से जुड़ा  हुआ है |

“भारत के 10 खूबसूरत (Waterfalls) जलप्रपात: प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं ” | 10 Beautiful Waterfalls In India: Enjoy The Natural Beauty

प्राकृतिक दृष्टिकोण से प्रकृति  (Nature) का आकर्षण का केंद्र प्रकृति में मौजूद  हर वो चीज जिसे प्रकृति ने सवांरा है उसी  कड़ी में जलप्रपात (Waterfalls) प्रकृति का सबसे  खास आकर्षण का केंद्र होता है  जी  हां दोस्तों किसी पहाड़िया चट्टान से नदी के पानी जब एक धारा के रूप में ऊपर से निचे की ओर गिरकर कर एक जलाशय  का निर्माण करता है कहने का मतलब यह है की ऊंचे पहाड़ी से जल की धारा नीचे गिरते हुए विशालकाय जलप्रपात का निर्माण करता है

जब कभी भी घूमने फिरने की बात होती है तो तो जो पर्यटक लोग हैं खूबसूरत नदी पहाड़ झरने जैसे जगहों पर घूमने का प्रयास करते हैं और अपनी जिंदगी का आनंद लेते हैं आपको बताते चलें कि भारत में अनेको ऐसे वॉटरफॉल है जिसकी खूबसूरती भारत को चार चाँद लगा देती है, जी हाँ दोस्तों आज बात करने वाले भारत के 10 ऐसे वॉटरफॉल जहाँ आप अपने यादगार लम्हों को कैद कर एक खूबसूरत यादगार लम्हे बना सकते प्रकृति के अद्भुत नजारा को आप बेहद नजदीक से जाकर उसकी सुंदर नजारा को देखकर एक अलग रोमांचकारी जिंदगी का अनुभव ले सकते हैं तो चलिए आज बताते हैं आपको भारत के कई बेहद खूबसूरत वाटरफॉल जो पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक फैला है

नोहकलिकाई फॉल्स, मेघालय (Nohkalikai Falls, Meghalaya)

भारत के उत्तर पूर्व में स्थित मेघालय में नोहकलिकाई फॉल स्थित है। यहां से बांग्लादेश की सीमा काफी नज़दीक है। जिसकी ऊँचाई भारत की सबसे अधिक ऊँचाई में मानी जाती है इस वाटर फॉल की उंचाई करीब 1110 फ़ीट है साथ ही आपको बता दें कि चेरापूंजी की दूरी 65 से 60 किलोमीटर है जबकि नोह्कलिकाइ वाटर  फॉल जो है वह चेरापूंजी से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है  बरसात के सीजन में बारिश काफी अधिक होती है क्योंकि यह चेरापूंजी का इलाका पड़ता है पर्यटक दृष्टि से यह सालों भर खुला रहता है इस तरह से मेघालय का नोह्कलिकाइ वाटरफॉल भारत का सबसे ऊंचा वाटरफॉल माना जाता है

चित्रकूट वॉटरफॉल छत्तीसगढ़ (Chitrkut Water Falls, Chhattisgarh)

छत्तीसगढ़ के इंद्रावती नदी पर स्थित चित्रकूट वॉटरफॉल छत्तीसगढ़ का इसे नियोन वाटर फॉल भी मानी जाती है यह वाटरफॉल 980 फीट ऊंचाई पर स्थित है चित्रकूट का वाटरफॉल को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं साथ ही धार्मिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो यहां पर राम शिव की पूजा होती है, साथी यहां पर मेला का आयोजित भी होता है अगर बात करें यहां पर जाने की तो आप छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्टेशन से इस वाटरफॉल के लिए जा सकते हैं महज 38 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चित्रकूट वाटरफॉल आपको अपनी और आकर्षित करती है

जोग फॉल्स कर्नाटक (Jog Falls,Karnatak)

जब वाटरफॉल से बात आती है तो कर्नाटक सबसे आगे होता है जो कि कर्नाटक में घने जंगल और नदी झरने की वजह से यहां जो वाटरफॉल है विशाल का है इसी क्रम में जोग वॉटरफॉल्स भी कर्नाटक में स्थित है और यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा वाटर फॉल कही जाती है पर बात करें विश्व में तो यह 13वा स्थान रखता है घने जंगलों के बीच इस वाटरफॉल में लोग ट्रैकिंग करके भी आते हैं जो वाटरफॉल का आनंद लेते हैं

दूधसागर वॉटरफॉल गोवा (DudSagar Waterfalls Goa)

दूधसागर वॉटरफॉल के नाम से ही आप जान सकते किसी दूधसागर वाटरफॉल क्यों कहते हैं जो आपको बताना चाहेंगे कि दूधसागर वाटरफॉल दूध की तरह प्योर सफेद अब बहुत ही ऊंचा से गिरने और उसके बेहद खूबसूरत नजारा को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं इस वाटरफॉल को दूध का समुंदर भी करते हैं इसकी ऊंचाई 1017 फीट ऊंचा और 100 फीट चौड़ा है यह भी आप दूधसागर वाटरफॉल का नजारा वाकई में देखना चाहते हैं तो आप एक बार ट्रेन का सफर करके देखिए जब ट्रेन से ऑफिस से रास्ते से गुजरते हैं तो देखने से आपको एक भव्य वाटरफॉल का नजारा देखने को मिलता है , वाटरफॉल के तलहटी में रेलवे लाइन बिछी हुए हैं जिससे रेलवे यहां से गुजरती है तो रेलवे में जॉब करने वाले सफर यात्री इस वाटरफॉल को आनंद लेते हुए गुजरते हैं, इस वाटर फॉर में आने के लिए लोग ट्रैकिंग करके ऑलमोस्ट 5 से 6 घंटे का वक्त लगता है तब जाके इस वाटरफॉल पर पहुंचते हैं एवं वाटरफॉल का नजारा देखते हैं

पचमढ़ी के झरने (Punchmadhi ke Jharne)

मध्यप्रदेश भारत बीचो बीच एक ऐसा राज्य जिसमे  खूबसूरत हिल स्टेशन  पचमढ़ी घूमने की जगह और पर्यटन स्थल की रूप में विख्यात है । पंचमढ़ी  की नाम सुनते ही मध्यप्रदेश की  सारी झरने सामने आ जाती है । मध्यप्रदेश की सबसे खुबसूरत  रजत प्रपट  झरना है। इसकी ऊंचाई 106 फीट है और इसे लोग मध्यप्रदेश में सबसे अधिक देखे जाने वाले वाटर फॉल में गिने जाते हैं । इसके बाबजूद इसके आस पास और भी जलप्रपात हैं जैसे  बी फॉल झरना इस  झरना का ऊंचाई 35फिट है , जो दिखने में काफी खुबसूरत लगता है

जोन्हा जलप्रपात (Jonha Water Falls)

झारखंड को झरनों का स्रोत कह सकते हैं क्योंकि यहां पर अनगिनत झरना है उसी में से जोंहा जलप्रपात झारखंड की राजधानी रांची से महज 45 किलोमीटर की दूरी स्थित पर जोन्हा  गांव के समीप स्थित है, जोन्यहा गाँव नाम पर ही इस फोल का नाम जोन्हा  वाटरफॉल  रखा गया जो पुरुलिया राजमार्ग में स्थित है इसके साथ साथ यहां पर हुंडरू जलप्रपात, लोध जलप्रपात,दशम जलप्रपात, सीता जलप्रपात, पंचघाघ और हिरणी जलप्रपात जैसे अनेकों जलप्रपात मौजुद हैं जिसे आप explore कर सकते हैं ।

लोध जलप्रपात (Lodh Water Falls)

झारखंड का सबसे ऊंचा और सबसे बड़ा जलप्रपात का नाम सबसे पहले आता है तो वह है लोध Lodh जलप्रपात जो झारखंड की राजधानी रांची से 146 किलोमीटर की दूरी पर पश्चिम में स्थित नेतरहाट से महज 45 किलोमीटर लोध  जलप्रपात झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात का नाम दर्ज है यह लातेहार जिला में पड़ता है और उसकी ऊंचाई बात करें तो यह लगभग 1230 फीट ऊंचाई पर स्थित, मुख्यतः पाठ के इलाका है और Chhattisgarh Jharkhand की सीमा रेखा पर स्थित है इस जलप्रपात को दूसरा नाम “बूढ़ा घाघ” जलप्रपात के नाम से भी जानते हैं, जब कोई नेतरहाट की प्रकृति की सुगम वादियों में  घूमने को आता है तो एक बार इस वाटरफॉल को घूमने के लिए भी जरूर जाता  है झारखंड का सबसे ऊंचा और सबसे बड़ा वाटर फॉल होने के नाते लोग यहां आने पसंद करते हैं और इस झरने का आनंद लेते हैं

 

कब घूमने जाए और कब घूमने नहीं जाए इन  खूबसूरत (Waterfalls) जलप्रपात: जो प्राकृतिक सौंदर्य को चार चाँद लगा देता है  Beautiful Waterfalls In India: Enjoy The Natural Beauty

water falls में

यदि आप water falls जैसे पर्यटक स्थान में घूमने जाना पसंद करते हैं तो आपको बरसात के मौसम में कतई जाना नही चाहिए क्यूंकि बरसात के मौसम में water falls में पानी बहुत अधिक तेजी और बहाव खूब होता है साथ पहाड़ों में भू संखलन का भी खतरा रहता है तो इसलिए वर्षा मौसम में पहाड़ों में घूमने का इरादा को बदल दे । यदि आप जाना चाहते हैं तो दिसंबर से फरवरी के महीने या गर्मी में जाए

Patratu Vally: A Hidden Jewel of Jharkhand 2025

Patratu Vally: A Hidden Jewel of Jharkhand 2025

Patratu Ghati Valley, patratu vally resort Ranchi, Jharkhand

झारखंड एक ऐसा राज्य है जहाँ पर्यटन के स्रोत बहुत हैं जिसमे रांची के नजदीक में स्थित  Patratu Vally: A Hidden Jewel of Jharkhand 2025 का दृश्य( पतरातू घाटी रांची ) के बारे अब लोग जानने लगे  हैं लोगों में बड़ी दिलचस्पी रहती है की झारखंड के नजदीक पतरातू घाटी   patratu ghati  कैसी है ranchi station to patratu valley distance  कितनी है चूँकि आपको पता है  झारखंड खनिज सम्पदा से परिपूर्ण है

और इसकी राजधानी रांची है भारत के पूर्वी क्षेत्र छोटानागपुर की पठार कहे जाने वाले राज्य झारखंड को अन्य राज्यों की तुलना में कम खोजा जाता है इसके प्रकृति की सुन्दरता आपको मोहित करती है तो चलिए आज आपको बताते हैं एक ऐसा घाटी जो झारखंड के राजधानी रांची से 35 किलोमीटर दूर स्थित है जिसे patratu ghati या patratu valley कहते हैं वैसे तो पतरातू कोई नया  Hidden Place नही ही है फिर आपको बता दे की यह

पर्यटन और प्रमुख आकर्षण

1. पट्रातु डैम और झील
पट्रातु घाटी में बसा Patratu vally  इस क्षेत्र का सबसे बड़ा आकर्षण है। यह डैम स्वर्णरेखा नदी पर स्थित है और यहां का जलाशय साल भर भरा रहता है। झील के चारों ओर की हरियाली और शांत वातावरण इसे एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट बनाते हैं। साथ ही खुबसूरत रिसोर्ट भी बनाया गया है जहाँ आप अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं

यहां के कुछ खास आकर्षण हैं:

– नौका विहार (बोटिंग) का आनंद लेना
– झील के किनारे बैठकर प्रकृति की खूबसूरती का अनुभव करना
– जलक्रीड़ा (वॉटर स्पोर्ट्स) और मछली पकड़ने का मजा लेना

पट्रातु वैली का परिचय

पतरातू  घाटी झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 42  किलोमीटर दूर स्थित है। यह घाटी रामगढ़ जिले में आती है और इसे झारखंड के सबसे खूबसूरत और रोमांचक स्थलों में से एक माना जाता है। चारों ओर हरे-भरे जंगल, पहाड़ियों के बीच से गुजरती घुमावदार सड़कें, और पट्रातु डैम के शांत पानी की सतह इसे प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक अद्भुत स्वर्ग बना देती हैं। पतरातू बिजली संयंत्र एवं पतरातू झील के लिए प्रसिद्ध हुआ करता था |

इस जगह जाने के लिए पहले पतरातू घाटी बस नाम का घाटी हुआ करता था आज बदलते भारत और राज्य का विकास के साथ पतरातू Valley का सुन्दरता ने सबको अपनी और मोहित कर लिया है जी हाँ वही   पतरातू घाटी जिसे बरसो पहले बस  बिजली संयंत्र एवं पतरातू झील के लिए जानते थे परन्तु आज पतरातू गाँव तक जाने वाले रास्ते ने लोगों का दिल जीत लिया है। वैसे तो ट्रेवल के दृष्टिकोण से झारखंड नाम

Patratu Vally: A Hidden Jewel of Jharkhand 2025
Patratu Vally: A Hidden Jewel of Jharkhand 2025

बहुत कम मिलता है, इसलिए आप शायद झारखंड के बारे में कम जानते होंगे | जिसे लोग दूर दूर से देखने आते हैं और एक अलग रोमांचित का मजा लेते हैं घाटी का मानो पूरा नक्सा ही बदल कर रख दिया गया हो जब आप घाटी से निचे की और देखते हैं पूरा पतरातू आपको नजर आता है रोड कुछ सांप के जैसे टेढ़ा मेढ़ा और काफी घुमावदार देखने को मिलता है | आपको घाटी का नजारा अपनी और मोहित करता है और बार बार आपको यंहा आने को मजबूर करता  है | घाटी में जब

आते हैं तो आपको हर दिन भीड़  देखने को मिलता है लोग अकसर अपने परिवार के साथ टाइम बिताने के लिए यंहा आया करते हैं पतरातू झील भी लोगों को अपने और आकर्षित करता है  रांची से सटे Ramgarh जिला के पशिचम में लगभग 30 किमी पतरातू बांध में निर्माण थर्मल पवार स्टेशन को पानी की आपूर्ति के लिए बनाया गया था इसके चारो और पहाड़ियों से बरसात के समय से झरने से पानी को इस बांध में रोका जाता है

यह देखा जाय तो लोगों का एक बहुत अच्छा टूरिस प्लेस  है जन्हा लोग घुमने फिरने पिकनिक मानाने आया करते हैं जो देखा जाये तो Patratu valley resort Ranchi, Jharkhand  Ranchi ka best resort  इसलिए कह सकते है की यह सुध वातावरण में स्थित है और प्रकृति के नजारा पास है  यह एक सुन्दर पिकनिक स्पॉट है  साथ ही बांध में अब बोटिंग का भी सुविधा दिया गया है जिससे आप बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं

patratu vally lake resort room price

यदि आप पतरातू को एक्स्प्लोर कर रहे हैं तो आप पतरातू लेक रिसोर्ट में रुक के पतरातू लेक को पूरा घूम सकते हैं  patratu lake resort room price की बात करें तो आप इसे ऑनलाइन भी  बुक कर सकते हैं  अधिक जानकारी के लिए आप झारखंड टूरिज्म के आधिकारिक वेबसाइट  https://tourism.jharkhand.gov.in पर देख सकते हैं  patratu lake resort room price list

  • AC Dormitory -6 Bedded -Rs 4500/- per day
  • AC Dormitory -4 Bedded -Rs 3000/- per day
  • Non AC Dormitory -7 Bedded -Rs 5500/- per day
  • AC Double bed room  -Rs 4500/- per day

इसके अतिरिक्त सरकारी आदेश के अनुसार टैक्स पे लग सकता है साथ ही 9 साल से कम उम्र के बचों कोई भी चार्ज नही लगता है patratu lake resort काफी अछा रिसोर्ट है शहर से दूर शांत वातावरण के लिए पतरातू आप एक बार ज़रूर आइये |

रांची से पतरातू घाटी कैसे पहुंचे( ranchi to patratu valley distance)

यदि आप झारखंड से हैं और रांची होकर पतरातू घाटी आ रहे हैं तो आपको कांके वाले रास्ते से आना होगा | रांची से पतरातू घाटी का दुरी गूगल मैप के अनुसार 35 किलोमीटर है | और  आपको पतरातू जाने का समय लगभग 59 मिनट का लगेगा | वर्तमान में पतरातू घाटी रांची का Most Visiting Place में से एक हो गया है क्योंकि पतरातू घाटी एक रोमांचित जगह और दिलचस्प हो गया है लोग अकसर समय बिताने इस जगह पर जाया करते हैं |

पतरातू वैली  आने का सही समय 

पतरातू वैली  सालभर घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है, लेकिन अगर आप इसकी असली खूबसूरती का अनुभव करना चाहते हैं, तो अक्टूबर से मार्च के बीच का समय सबसे अच्छा होता है। मॉनसून में यहां की हरियाली और भी बढ़ जाती है और झरने भी बेहद खूबसूरत लगते हैं, लेकिन बारिश के चलते सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं।

पतरातू घाटी आने के सुझाव (Patratu Ghati Travel Tips)

  • यदि आप पतरातू घाटी घुमने की सोच रहे हैं तो तो आप रांची में में रुक सकते हैं जो की 35 किलोमीटर नजदीक में है साथ ही कई ऐसे आपको बजट में होटल लोज और रिसोर्ट आदि मिल जाता है
  • स्थानीय भोजन (Local Cuisine) आप यहाँ पर jharkahnd का पारंपरिक व्यंजन का भी स्वाद ले सकते हैं वो भी उचित मूल्य के साथ और आपने
बस से पतरातू घाटी कैसे आयें (Ranchi to Patratu Vally Bus)

यदि आप बस से पतरातू घाटी आना आते हैं तो आपको रांची बस स्टेंड जो की रांची खाद्गढ़ा और आई.टी.आई बस स्टेंड रांची से बस पकड़कर वंहा से बहुत आसानी से पतरातू घाटी आ सकते हैं |

FAQ:-

Pahadi Mandir Ranchi Jharkhand पहाड़ी मंदिर रांची

Pahadi Mandir Ranchi Jharkhand

पहाड़ी मंदिर का इतिहास pahari mandir ranchi history

झारखंड राजधानी रांची में स्थित Pahadi Mandir Ranchi Jharkhand पहाड़ी मंदिर का निमार्ण काल 1842 इस्स्वी में व्रिटिश नागरिक कर्नल ओंसले ने करवाया था | यह  मंदिर की अपनी एक विशेषता  है और ये मंदिर रांची के बीचोबीच एक पहाड़ी पर स्थित जो ठीक रेडियो स्टेशन आकाशवाणी के सामने की और है इस मंदिर में भगवान शिव की शिवलिंग है | पहाड़ी में विराजमान भोलेबाब को पहाड़ी बाबा के नाम से भी जानते हैं |

पहाड़ी मंदिर समुद्र तल से 2140 फीट की ऊंचाई पर बना है। पहाड़ी मंदिर के चारो और शहर बसा हुआ है और इस मंदिर Circle में तरह तरह के फूलों से सजे हुवे इसकी सुन्दरता को और और अधिक आकर्षक बनाता है, मंदिर की चोटी तक पहुँचने के लिए आपको लगभग 470 सीढ़ियाँ चढ़नी पड़ेगी तब जाके पहाड़ी बाबा का दर्शन हो पायेगा | राजधानी रांची शहर के बीच में होने से शहर की सुन्दरता बढ़ जाती है,जब आप पहाड़ी से एक नजर

फांसी टोंगरी (पहाड़ी मंदिर) रांची श्रावन में लग रहा भक्तों का विशाल मेला ,क्या है इसका कहानी

pahari mandir ranchi history in hindi

रांची शहर की और देखते हैं तो पूरा रांची की View नजर आता है, इस तरह से पहाड़ी मंदिर रांची की एक पवित्र स्थल के रूप में जाना जाता है | इस पहाड़ी की दिलचस्प बात है की जब भारत अंग्रेजी शासन की अधीन गुलाम था तब इस पहाड़ी पर भारत के स्वंत्रता सेनानियों को इस पहाड़ी में फांसी पर लटका दिया जाता है भारत आजाद होने के साथ इस पहाड़ी पर भी 15 अगस्त पर 26 जनवरी को लोग झंडे भी  फहराते हैं

रांची के पहाड़ी मंदिर में शिवरात्रि एवं सावन में लगता है भक्तों का मेला

पहाड़ी मंदिर में प्रत्येक वर्ष शिवरात्रि एवं सावन में भक्तों का मेला लगता है यदि मुख्य त्यौहार की बात करें तो शिवरात्रि में मेला लगया जाता है जबकि सावन में महीनो तक मेला रहता है और महीनो भर हजारों श्रद्धालु यहां भगवान के दर्शन के लिए आते हैं। श्रावण मेला जुलाई से शुरू होकर अगस्त में ख़त्म होता है, हर सोमवारी को भक्तों का आगमन लगा लगा रहता है |

  • रांची के पहाड़ी मंदिर में कितनी सीढ़ियां हैं? उतर-रांची के पहाड़ी मंदिर के तलहटी से लेकर चोटी तक लगभग 470 सीढियाँ मौजूद है और भक्त इसी सीढियाँ से शिव जी को दर्शन करने जाते हैं |
  • लोग जब गूगल में ये सवाल करते हैं की पहाड़ी मंदिर क्यों प्रसिद्ध है  जब भारत अंग्रेजी शासन की अधीन गुलाम था तब इस पहाड़ी पर भारत के स्वंत्रता सेनानियों को इस पहाड़ी में फांसी पर लटका दिया जाता है भारत आजाद होने के साथ इस पहाड़ी पर भी 15 अगस्त पर 26 जनवरी को लोग झंडे भी फहराते हैं, और स्थानीय लोग इसे फांसी टोंगरी भी कहते थे ,आजादी होने के बाद इस जगह शिवलिंग स्थापित की गयी और विधिवत भगवान शिव की पूजा पाठ करने लगे |
  • रांची में कौन सा मंदिर प्रसिद्ध है?उतर-रांची शहर में कौन सा मंदिर प्रसिद्ध है इस विषय पर हम बता दे की सभी मंदिर अपने जगह पर प्रसिद्ध है फिर भी रांची के जगरनाथ मंदिर एवं पहाड़ी मंदिर ये दो मंदिर अग्रेजी शासन काल और इनका अपना इतिहास होने के वजह से ये प्रसिद्ध है |

Pahadi mandir ranchi  के आस पास के अन्य मंदिर

साईं मंदिर बेडो

रांची से 33  किलोमीटर की दुरी में स्थित लापुंग थाना अंतर्गत एक सुंदर सा  श्री साईं मंदिर है जिसे देखने के लिए लोग बहुत बहुत दूर से आते हैं इस जगह पर्यटक सालो भर आते रहते हैं | साईं मंदिर में विशेष रूप से गुरुवार और रविवार को पूजा अर्चना किया जाता है उस काफी अधिक संख्या में लोग यहाँ पर  आते हैं  सुबह से शाम तक भजन कृतं में भक्त मग्न रहते हैं |

अखिलेश्वर मंदिर  भंडरा

यदि आप रांची  के हैं या उसके आस पास के तो आप लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के ऐतिहासिक अखिलेश्वर धाम शिव मंदिर के बारे जानते होंगे अगर नही तो चलिए इस आर्टिकल में बताते हैं रांची से 68  किलोमीटर की दुरी में स्थित अखिलेश्वर धाम शिव मंदिर काफी अधिक प्रचलित है कहा जाता है की इस शिव मंदिर को भगवान विश्वकर्मा ने बनाया था

इसे भी जरुर पढ़े :- इन 05 मंदिरों में कोई भी पुरुष नही जा सकता है

 

 

Devaki Baba Dham Mandir Ghaghra || देवाकी धाम घाघरा |प्राचीन शिव मंदिर देवाकी घाघरा गुमला

गुमला जिले के घाघरा प्रखंड में घाघ नदी के किनारे में स्थित देवाकी बाबा धाम मंदिर घाघरा (Devaki Baba Dham Mandir Ghaghra) जो प्राचीन शिव जी के शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध है, सावन मास के महीनों में  बाबा बैजनाथ धाम की तर्ज पर यंहा भी एक माह तक मेला लगया जाता है पुरे सावन भर हर सोमवार को शिव जी का दर्शन के लिए  भक्तों का बहुत अधिक भीड़ होती है जिले के जगह जगह से लोग यहाँ आकर पूजा अर्चना एवं शिव लिंग पर जल चढ़ाकर जाते हैं ,सन 1967-68 के बीच में यहाँ शिवलिंग का खोज हुआ था, जिसके फलस्वरूप ऊपर यहा Devaki Baba Dham Mandir Ghaghra || देवाकी धाम घाघरा भव्य मंदिर का निर्माण किया गया यह मंदिर प्राचीन शिव मंदिर देवाकी घाघरा गुमला के नाम से प्रसिद्ध है |

देवाकी बाबा धाम मंदिर घाघरा गुमला के बारे में जानते हैं ?

जिला मुख्यालय से कितनी दूर है देवाकी बाबा धाम?

जिला मुख्‍यालय से 30 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित देवकी बाबा धाम का भव्य मंदिर है, जहां हर साल यहां मेला लगता है वहीं दूर-दूर से लोग भोले बाबा के दर्शन करने आते हैं

इसे भी पढ़े देवघर में  होगा शिव भक्तों का जमवाड़ा
कितने मंदिर हैं देवाकी धाम में

देवाकी बाबा धाम में एक मुख्य मंदिर भोलेनाथ जी का शिवलिंग का से सजा मेन मंदिर है जो राजकीय मुख्य घाघरा नेतरहाट मुख्य मार्ग से सटा हुआ ही है साथ ही बगल में माता पार्वती जी का भी मंदिर है, उसके साथ नदी के उस पार एक और शिवलिंग का मंदिर है जिसके रखवाली श्रीगणेश जी करते हैं, ऐसा इसलिए क्योकि मंदिर के बहार श्रीगणेश जी का पत्थर से बने दो मूर्ति नुमा मूर्ति हैं जो मंदिर के सामने हैं, साथ ही मुख्य मंदिर के निचे की और एक हनुमान जी का मंदिर भी है इस तरह से चार हैं

बरसात के आते ही सावन की तैयारी लोग जुट जाते हैं इस बार भी देवाकी बाबा धाम में भारी भड़कम भीड़ रहेगी,लोगों ने मेला से सजे दुकान,मिठाई की दुकान ,फुल की दुकान,एवं देसी होटल सभी दुकानदार अपने दुकान खोल तैयार बैठे हैं |

Devaki Baba Dham Mandir Ghaghra || प्राचीन शिव मंदिर देवाकी घाघरा गुमला

आप देवाकी धाम कैसे आ सकते हैं?

आप देवाकी धाम निम्नलिखित साधनों से आ सकते हैं

  • रेलमार्ग
  • हवाई जहाज
  • बस
  • व्यक्तिगत गाड़ी

यदि आप झारखंड के  बाहर से आ रहे हैं तो आपको सबसे पहले :-

  • रेलमार्ग से Jharkahnd की राजधानी रांची रेलवे Station में उतरना होगा उसके बाद वंहा से लोहरदगा के लिए लोकल ट्रेन पकड़ कर लोहरदगा आना होगा उसके बाद लोहरदगा रेलवे स्टेशन से बस या छोटी गाड़ी पकड़ कर सीधे आप देवाकी धाम आ सकते हैं |
  • हवाई मार्ग से आपको सबसे पहले रांची के बिरसा मुंडा एअरपोर्ट में उतरना होगा फिर वंहा से आपको ऑटो या छोटी बस पकड़ कर सीधे आप देवाकी आ सकते हैं |
  • बस से आने के कई रास्ते हैं जिनमे से आप आ सकते हैं राजधानी रांची के आई.टी.आई बस स्टेंड ,गुमला बस स्टेड ,लोहरदगा बस स्टेंड जैसे जगहों से आप सीधे देवाकी बाबा धाम के लिए आ सकते हैं |
  • व्यक्तिगत गाड़ी से आप झारखंड के कोई भी कोना से आ सकते हैं हैं यदि आपने रास्ता नही देखा है तो बस google कर लीजिये आपको सीधे देवाकी पहुचा देगा |

नेतरहाट भी है नजदीक में जहाँ आप जाकर धूम सकते हैं |

देवाकी  बाबा धाम से 53 किलोमीटर उतर पश्चिम में स्थित झारखंड की रानी नेतरहाट भी इसी रास्ते से होकर जाते है, आप चाहे तो यहां पर नेतरहाट घुमने का भी मजा ले सकते हैं, प्राकृतिक सौंदर्य परिपूर्ण और सूर्योदय और सूर्यास्त प्वाइंट जैसे अद्भुद नजारा का लुफ्त उठा सकते हैं

बैजनाथ धाम कौन से राज्य में स्थित है?

deoghar mandir देवघर बाबा धाम मंदिर | देवघर पर्यटन स्थल

deoghar mandir देवघर बाबा धाम मंदिर | देवघर पर्यटन स्थल

देवघर: हेल्लो दोस्तों आज के इस लेख में बाबा नगरी देवघर मंदिर deoghar mandir  देवघर पर्यटन स्थल | Deoghar Tourist Places देवघर के बारे में बताने जा रहे हैं ,देवघर भारत के झारखंड राज्य में है, राजधानी रांची से उतर पश्चमी में। हिंदू धर्म के अनुसार, यह जिला झारखंड में बहुत महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है. हर साल सावन मास में देवघर में महीनों भर मेला लगता है। बैद्यनाथ धाम मंदिर को भारत के बारह शिव ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है

और देश के 51 शक्तिपीठों में से एक भी कहा जाता है। यह जिला धार्मिक रूप से झारखंड में अलग है। झारखंड में यह पांचवां सबसे बड़ा शहर है। भी कहा जाता है कि झारखंड की राजधानी रांची से 300 किलोमीटर दूर है |और सावन के महीनो में देवघर(Deoghar) में श्रावण के महीनों में Baba baijnath Dham में इस बार भी उमड़ेगी शिव भक्तों की भारी भीड़ होती है |

देवो के नगरी देवघर (Deoghar) का नाम कैसे पड़ा?

वैसे तो हिंदी शब्द से बना ‘देवघर’ का शाब्दिक अर्थ देवी-देवताओं का निवास स्थान (‘घर’) होता है । जहाँ पर देवी देवता निवास करते हैं | देवघर को “बैद्यनाथ धाम”, या बाबा की नगरी “बाबा धाम” से भी जाना जाता है। देवघर में पूजा भगवान शिव, जी होता है , श्रावण के महीने में महीनों तक दूर दूर से लाखो भक्त पूजा के लिए सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम जल चढाने आये करते हैं | सावन के शुभ अवसर पर यंहा महीनों तक मेला लगता है |

श्रावण के महीनों में इस बार उमड़ेगी शिव भक्तों की भारी भीड़ :-

झारखंड के देवघर में श्रावणी मेला इस बार 4 जुलाई से शुरू हो रहा है. और मेला शुरू होने में अब सिर्फ कुछ  ही दिन बाकि  हैं. झारखंड सरकार एवं देवघर जिला प्रशासन की तरफ से भी पूरा तैयारी हो चुकी है और  तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस वर्ष बाबा धाम  श्रावणी मेला दो महीने का होनेवाला है , क्योंकि श्रावणी मेले के बीच में ही मलमास है. और श्रावणी मेले का शुरुवात  4 जुलाई से 16 जुलाई तक, इसके बाद 17 जुलाई से 16 अगस्त तक मलमास शुरू होगा

कैसे आ सकते हैं बाबा बैजनाथ धाम (Baba Baijnath Dham) :-

देवघर बाबा की नगरी में आने के लिए आप बस,ट्रेन,हवाई जहाज ,या खुद की गाड़ी से भी आ सकते हैं | यदि आप झारखण्ड के हैं तो आपको पता ही होगा लेकिन जो लोग झारखंड से बहार के हैं उन्हें  हम बता देते हैं की आप यदि रांची से होकर आते हैं तो आपको रांची के दो बस स्टेंड खाद्गढ़ा एवं सरकारी बस डिपो स्टेशन रोड से बस पकड़ना होगा Deoghar के लिए देवघर के लिए वंहा से बस आपको मिल जाएगी |

ट्रेन से आने के लिए आपको रांची रेलवे स्टेशन से आपको देवघर के लिए स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी आप उससे भी आ सकते हैं , यदि आप खुद की गाड़ी से आना चाहते हो तो उससे भी आपको आने में सहूलियत होगी |

इसे भी पढ़े -अंजन धाम मंदिर गुमला झारखंड 

बाबा बैजनाथ धाम (Baba Baijnath Dham ) का धार्मिक महत्व  इसलिए महत्वपूर्ण है ?

देवघर पर्यटन स्थल ,देवघर  को बैद्यनाथ धाम के नाम से भी जानते हैं , यह एक  महत्वपूर्ण हिंदू तीर्थ स्थल है। यह भारत के बारह शिव ज्योतिर्लिंगों में से एक है, और पुरे भारत में देवघर का श्रावण  मेला शिव भक्तों  के लिए प्रसिद्ध है। झारखंड राज्य में  स्थित पावन धरती देवघर देवों के घर के लिए प्रसिद्ध है,

हर वर्ष जुलाई  और अगस्त के महीनों में (श्रावण महीने में ) देवघर दर्शन पर भारत के के  लगभग 5 से 6 मिलियन श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर आते हैं, जो  देवघर मुख्य मंदिर  से लगभग 108 किमी दूर स्थित  है। ,सभी भक्तों का भेष भूषा भगवा रंग का होता है और हाथ में कावर लेकर बोल बम के जय जयकारा के साथ सभी देवघर पहुचते हैं | इसी बीच श्रद्धालुवों के लिए जगह जगह उनके सुविधाओं के लिए मेडिकल खाने पिने का भी प्रबंध किया जाता है |

FAQ-
बाबा बैजनाथ धाम कब जाना चाहिए ?

बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा आप सावन के महीने में कर सकते हैं उस समय 1 से डेढ़ महीने की बिशाल मेला लगाया जाता है जहाँ शिव भक्तों का बहुत भीड़ होता है देश कई हिस्से से लोग पूजा पाठ करने आते हैं

देवघर में क्या फेमस है द्वेघर?

देवों घर देव घर जहाँ भगवान बसते हैं बारह ज्योतिलिंग में से एक लिंग देव घर में भी स्थित है

 

Rugda Puto | Rugra Jharkhand Most expensive rugda masroom vegetable

Rugda Puto झारखंड का सबसे कीमती सब्जी रुगडा पुटू | Most expensive rugda vegetable of Jharkhand

झारखंड– जी हाँ दोस्तों आपने  मशरूम तो बहुत खाया होगा लेकिन बात करते हैं झारखंड की  Rugda Puto | Rugra Jharkhand जो Most Expensive Rugda Vegetable  Rugda Puto की  के बारे में तो आज आपको हम बताने वाले हैं कि Jharkhand ka Rugda Puto  जिसको पूर्वी भारत के झारखंड राज्य में बहुत लोकप्रिय व्यंजन माना जाता  है यह बरसात के सीज़न में बहुत अधिक मात्रा में जंगलों में पाया है, इसके न तो खेती होती है न ही किसी प्रकार का बीज होता है ये पूरे साल पेड़- पौधे के  पतझड़ से जमीन के अंदर फुफुन्द के रूप में  मशरूम जैसा गोल गोल मिट्टी से निकलता है

यह एक  लोकप्रिय व्यंजन  यहाँ का स्थानीय आदिवासी का व्यंजन है जिसे पुटु या रुगडा (Rugda Puto ) भी कहा जाता है और आम भाषा में यदि कहें तो इसे  हम इसे झारखंडी देशी मशरूम भी कह सकते हैं इसका स्वाद अनोखा है और कहते हैं इसे Nonveg वाला स्वाद आता है तो जो लोग नॉन वेज नहीं खाते हैं वे लोग भी इसे बड़े चाव से नॉन वेज की तरह खाते हैं

Rugda masroom Puto | Rugra Jharkhand झारखंड का सबसे कीमती सब्जी रुगडा पुटू

रुगड़ा पूटो -(Rugda Puto) Rugra Jharkhand पूर्वी भारत और झारखंड राज्य का एक प्रसिद्ध व्यंजन रुगडा मसरूम Puto  है , जिसे आमतौर पर झारखंड का जनजातीय खाना या आदिवासियों का प्रमुख बरसाती व्यंजन है | जो बरसात के समय जंगलों में बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है जिसे हम रुगुड़ा पुटो or (Rugda Masroom Vegetable)  कहते हैं, जो मुख्य रूप से झारखंड के पाट क्षेत्र जैसी गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, रांची ,लातेहार,के जंगलो में पाया जाता है । यह व्यंजन Jharkhand rugda की प्राचीन जनजातीय भोजन परंपरा से जुड़ा हुआ है। रुगड़ा पूटो एक मशरूम (रुगड़ा) का प्रयोग करके बनाया जाता है।

(इसे भी पढ़े ) झारखंड का पारंपरिक नास्ता “धुस्का ” कैसे बनाया जाता है 

रुगड़ा पूटो बनाने के लिए निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता होती है: The following Materials are Required to make Rugda Puto.

  • 250 ग्राम रुगड़ा मशरूम
  • 1 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2 टमाटर (बारीक़ कटे हुए)
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1 प्याज़ (बारीक़ कटा हुआ)
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया (गार्निश के लिए)
  • तेल (पकाने के लिए)
ऐसे तैयार करें रुगडा मसरूम मसाला
  • रुगडा पुटू बनाने के लिए सबसे पहले आप रुगडा को बर्तन में अच्छी तरह से धोकर उससे जमे मिट्टी को निकाले वं अच्छी तरह साफ करें
  • साफ किए हुए रुगडा पुटू को बीच से दो भागों में काट लेते हैं उसके बाद हल्दी जीरा धनिया लाल मिर्च पाउडर सहित मसालों की मिशन के साथ उसे बर्तन में पकाया जाता है और अधिक से स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें लहसुन प्याज और अदर भी शामिल कर सकते हैं

झारखंड में आंखिर रुगडा पुटू  झारखंड Rugra jharkhand को स्पेशल  (special) मसरूम  क्यों कहा जाता है 

जी हां दोस्तों आज किस लेख में आपको हम झारखंड के प्रसिद्ध Rugda Masroom के विषय में बताएंगे जो झारखंड के धरती में पाया जाता है और यह वर्ष में सिर्फ एक बार ही उगता है बरसात के सीजन में यह साल के पेड़ के नीचे या घने जंगलों के झाड़ी दार  पेड़ के नीचे यह पाया जाता है, इंसानों ने आज तक इस दुर्लभ मशरूम की खेती नहीं कर पाए इसलिए इसे झारखंड का सबसे कीमती सब्जी रुगडा पुटू ( Most expensive vegetable of Jharkhand Rugda Puto) कहा जाता है |

गुमला :-नॉनवेज वाली फिलिंग  और वह भी वेज मटन वाह क्या बात है बात  दरअसल रुगड़ा पुटू को झारखंड के आदिवासी बहुल इलाके में इसी रूप में जाना जाता है।  रुगड़ा पुटू झारखंड में बरसात में हर बाजार में आपको देखने को मिल जायेगा । इसका स्वाद एकदम खस्सी या मटन जैसा ही होता है। आज स्थानीय बाजार गुमला में मैंने जब इसका कीमत पूछा तो इसका मूल्य जानकर दंग रह गया जी हैं मटन से भी मंहगा कीमत पर बिक रहा ये देशी मसरूम रुगडा पुटू इसका कीमत 800 रु किलो बताया गया

मतलब की 200 रु में 250 ग्राम ,मैंने ये जानने के लिए जब और दुकानदार या सब्जी बेचने वाले के पास गया तो सबने एक जैसा रेट लगा रखा था चूँकि रुगडा पुटू साल में एक बार मिलता है और ये दुर्लभ तरह का सब्जी है इसलिए इसका कीमत इतना रखता है  झारखंड के लोग इसका स्वाद बड़े चाव के साथ खाते है और महंगे दामों पर भी ये रुगडा बिक जाता है , लेकिन भारत के अन्य राज्यों में भी इसका डिमांड बढ़ गया है और  इसे देश के अन्य हिस्सों में भी खाने में रूचि देखि जा रहा रही है

क्यों इसका कीमत इतना होता है ? लोगों ने बताया राज Rugda Vegetable 

दरसल रुगडा पुटू Rugda Vegetable एक दुर्लभ प्रजाति का मसरूम है जो झारखंड के जंगलों में पाया जाता है और यह सिर्फ बरसात में ही मिलता है ,जिसको यंहा के स्थानीय या आदिवासी लोग बड़े मुस्किल से खोज कर लाते हैं इस वजह से इसका मूल्य बाजार में मंहगे होते हैं इसलिए इसका कीमत मटन से भी ऊचा होता है और बाजार में लगभग 700 से 800रु किलो के भाव से बिकता है | यही कारण है की झारखंड का सबसे कीमती सब्जी रुगडा पुटू कहते हैं और झारखंड सरकार कृषि के लिए किसान वर्ग के लिए समय समय पर  नए नए योजना का सुभारम करती है

 

FAQ-

  1. रुगडा मसरूम  Rugda masroom Vegetable  कर सब्जी बहुत सवाद -दुर्लभ सब्जी होने के नाते इसका टेस्ट मटन जैसा लगता है इसलिए इसे “VEG MUTON ” भी कहते हैं
  2. क्यों महंगा है रुगडा -वर्ष में एक पाए जाने वाले इस सब्जी का कीमत बाजार में  बहुत महगा होता है  ऐसा इसलिए की की इसकी खेती प्राकृतिक तरीके से होती है इसमें किसी मनुष्य का को हस्तेक्षप नही होता है |
  3. रुगडा कहाँ पाया जाता है -यह मुख्यत झारखंड के जंगलों में पाया जाता है
  4. रुगडा CARRY कैसे बनाया जाता है –